मुंगेली नगर पालिका में 1.94 करोड़ का घोटाला: स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण की मुख्य फाइल गायब, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग
भ्रष्टाचार और धांधली में आकंठ डूबी मुंगेली नगर पालिका…194 लाख के निर्माण कार्य की फाईल गायब…खड़खड़िया नाले में बने स्टॉर्म वाटर ड्रेन में भयंकर भ्रष्टाचार…मुख्यमंत्री से हुई शिकायत…
रायपुर-मुंगेली/ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे प्रशासनिक कसावट के दावों के बीच एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र के भीतर 194 लाख रुपये के भारी-भरकम विकास कार्यों से जुड़ी मुख्य फाइल के ही गायब हो जाने की खबर है। इसके साथ ही, खड़खड़िया नाले पर बनाए गए स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार होने का दावा करते हुए सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की गई है, जिसके बाद से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
194 लाख की फाइल का गायब होना…बड़ी साजिश या प्रशासनिक लापरवाही ?
विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही के दावों की धज्जियां तब उड़ गईं जब करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का लेखा-जोखा रखने वाली मुख्य फाइल ही गायब मिली। जानकारों का कहना है कि इतने बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स की फाइलों का यूं अचानक गायब होना किसी बड़ी अंदरूनी मिलीभगत या प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर करोड़ों के सरकारी फंड से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखने में कौन जिम्मेदार था और इस गायब फाइल के पीछे असली राज किसका छिपा हैं ?
जनता से विश्वासघात…गंभीर मामला…
मुंगेली नगर पालिका परिषद् द्वारा शहर में स्थित खड़खड़िया नाला में बनाये गये स्टार्म वॉटर ड्रेन जिसकी लागत लगभग 194.14 लाख रूप्ये थी, निर्माण कराया गया था, इस स्टार्म वॉटर ड्रेन निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया गया, जो किसी से छिपा नहीं हैं।
मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में बताया गया कि नगर पालिका परिषद् द्वारा 194.14 लाख की लागत से खड़खड़िया नाला में बनाये गये स्टार्म वॉटर ड्रेन की फाईल नगर पालिका से गायब हैं। स्टार्म वॉटर ड्रेन के निर्माण में हुये भ्रष्टाचार की शिकायत जब जनता से मिली तो उक्त निर्माण कार्य की पूरी जानकारी व विवरण लेने मुंगेली नगर पालिका में आवेदन लगा निम्न जानकारी मांगी गई थी
“मामले को लेकर जब सूचना के अधिकार के तहत नगर पालिका में आवेदन लगा जानकारी मांगा गया कि – मुंगेली नगर पालिका द्वारा खड़खड़िया नाला में बनाये गये स्टार्म वाटर ड्रेन के प्रांक्लन, कार्यादेश, कार्यपूर्णता, मूल्यांकन, सत्यापन, समस्त आर्डरसीट व भुगतान की सत्यापित सत्यप्रतिलिपि ।” प्रदान किया जाये।
तो उसके बाद नगर पालिका मुंगेली द्वारा मुझे केवल स्टार्म वॉटर ड्रेन निर्माण कार्य की माप पुस्तिका तथा और अधूरे बिल व्हाउचर का कुल 62 पेज की जानकारी दी गई। शेष जानकारी नगर पालिका कार्यालय में उपलब्ध नहीं होना बताया गया। अतः नगर पालिका द्वारा खड़खड़िया नाला में बनाये गये स्टार्म वाटर ड्रेन के प्रांक्लन, कार्यादेश, कार्यपूर्णता, मूल्यांकन, सत्यापन, समस्त आर्डरसीट व समस्त भुगतान की नस्ती गायब होना बहुत ही गंभीर मामला हैं और नगर पालिका के भ्रष्टाचार को उजागर करता हैं। तथा राज्य शासन की राशि का भी दुरूप्योग प्रतीत होता हैं।
मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा गया कि मामले में राज्य स्तरीय टीम बनाकर स्टार्म वाटर ड्रेन निर्माण कार्य की सूक्ष्म जांच करा, गायब फाईल/नस्ती का पता लगाया जाये तथा दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज किया जाये, तथा जब तक इस मामले में पूर्ण जांच और कार्यवाही न हो जाये इस खड़खड़िया नाले में अन्य कोई निर्माण की स्वीकृति प्रदान न किया जाये।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
