मुंगेली: निर्माणाधीन हाई स्कूल से चोरी हुए 20 बंडल सरिया बरामद, 5 गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से चोरी के 20 बंडल सरिया कीमती 84,435 एवं घटना में प्रयुक्त नीले रंग का स्वराज 735 ट्रैक्टर जप्त कीमती 2 लाख 60 हजार, लगभग 3 लाख 44 हजार 435 रूपये की संपत्ति जप्त
जिला मुंगेली/चौकी डिण्डौरी :- प्रार्थी विवेक सिंह, निवासी गांधीडीह, विनय विहार कॉलोनी लोरमी द्वारा चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आर.जे. कंस्ट्रक्शन द्वारा ग्राम लीलापुर में हाई स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है, निर्माणाधीन भवन के सामने रखे अग्रोहा कंपनी के 10 एम.एम. के 24 बंडल सरिया (छड़) को अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 09 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि चोरी कर लिया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में चौकी डिंडौरी पुलिस की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर चोरी गए सरिया एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी किया गया।
विवेचना पतासाजी के दौरान पता चला कि चोरी किए गए कुल 20 बंडल सरिया को ट्रैक्टर के माध्यम से ले जाया गया था, पुलिस टीम ने प्रत्यक्ष जानकारी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी करते हुए थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम क्षेत्र के आरोपियों की पहचान की गई। संदेही रवि कुमार धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथी शुभम सिंह, जयकुमार पोर्ते, राहुल सिंह, विरेन्द्र कुमार मरकाम के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया गया सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर दिनांक घटना को अपराध कारित करना स्वीकार करने पर आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए 20 बंडल सरिया कीमती 84435 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त नीले रंग का स्वराज 735 ट्रैक्टर, क्रमांक सीजी 09 जेएस 4880 कीमती 2 लाख 60 हजार रूपये को जप्त कर मामले में संलिप्त पाए जाने पर आरोपीगण 1. रवि कुमार धुर्वे, उम्र 27 वर्ष, निवासी खैरडोंगरी, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, 2. शुभम सिंह धुर्वे, उम्र 25 वर्ष, निवासी खैरडोंगरी, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, 3. जय कुमार पोर्ते, उम्र 27 वर्ष, निवासी खैरडोंगरी, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, 4. राहुल सिंह धुर्वे, उम्र 24 वर्ष, निवासी खैरडोंगरी, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, 5. विरेन्द्र कुमार मरकाम, उम्र 22 वर्ष, निवासी मदनपुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम सभी आरोपियों को दिनांक 12.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी प्रउप निरी. हर्षा वर्मा, उप निरी.मान सिंह, प्र.आर.श्याम डहरिया,गुलाब सिंह आर.पवन गंधर्व, संजय पात्रे का अहम भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
