साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की सीख: पीसीएस कोचिंग सेंटर में मुंगेली पुलिस का “पहल” अभियान
मुंगेली पुलिस के “पहल” अभियान के तहत बिलासपुर में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिला मुंगेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित “पहल” जागरूकता अभियान के तहत बिलासपुर स्थित पीसीएस कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक नवीन कुमार जांगड़े तथा साइबर सेल टीम से मधुकर रात्रे एवं सुश्री बबीता श्रीवास ने वक्ता के रूप में उपस्थित होकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराध के नए तरीकों (जैसे डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टाइम जॉब फ्रॉड, एपीके फाइल्स फ्रॉड), ऑनलाइन ठगी से बचाव, यातायात नियमों के अनिवार्य पालन, नशे के दुष्परिणामों तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।
अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए अपील की कि:
किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें।
ओटीपी (OTP), सीवीवी (CVV) या बैंक संबंधी कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं तथा आपात स्थिति में डायल 112 की मदद लें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं व प्रश्नों का समाधान किया गया। मुंगेली पुलिस द्वारा “पहल” अभियान के माध्यम से युवाओं को जागरूक कर अपराध मुक्त व सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
