October 18, 2026

मुंगेली के वरिष्ठ नागरिक महेश मिश्रा का निधन, 11 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

0
IMG-20261010-WA0037




76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, निधन से नगर में शोक की लहर; खर्राघाट मारवाड़ी मुक्तिधाम में सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुंगेली। सरदार पटेल वार्ड निवासी प्रतिष्ठित नागरिक एवं अर्जीनवीस महेश मिश्रा (76 वर्ष) का 10 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मुंगेली नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों, परिचितों एवं नगरवासियों ने शोक व्यक्त किया है।

स्वर्गीय महेश मिश्रा का परिवार नगर में प्रतिष्ठित है। वे वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्र मिश्रा एवं राजेन्द्र मिश्रा के अनुज तथा रवि मिश्रा के अग्रज थे। वे श्रीदत्त मिश्रा एवं पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा के पिता थे। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

कल होगा अंतिम संस्कार

स्वर्गीय महेश मिश्रा का अंतिम संस्कार रविवार, 11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे खर्राघाट स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार में परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और परिचितों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed