October 18, 2026

मुंगेली में कांग्रेस का हुंकार: बदहाल विकास कार्यों पर सीएमओ को सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन, शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

0
IMG-20261007-WA0118

शहर कांग्रेस कमेटी का हल्लाबोल- मुंगेली नगर में बदहाल जनसमस्याओ से जुड़े विकास कार्यों में देरी को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन,15 दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन व तालाबंदी की चेतावनी






मुंगेली/शहर की बदहाल जनसमस्याओं,विकास कार्यों में हो रही भारी देरी और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने होरी सिंह ठाकुर CMO,नगर पालिका परिषद मुंगेली को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर 13 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है।

कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई,तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा और नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।वही इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात रहे


ज्ञापन में उठाई गईं 13 प्रमुख मांगें:


नगर पालिका अध्यक्ष के अधिकारों का संरक्षण:निर्वाचित अध्यक्ष के अधिकारों के हनन को रोककर उन्हें वैधानिक एवं प्रशासनिक अधिकार पूर्ण रूप से प्रदान किए जाएं।

PIC का गठन:प्रेसीडेंट-इन-काउंसिल (PIC) के गठन में हो रही प्रशासनिक देरी को समाप्त कर नियमानुसार जल्द स्वीकृति दी जाए।



अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर रोक:शहर के अधिकांश वार्डों,नदियों,नहरों और नालों में जारी अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण पर तत्काल त्वरित कार्रवाई की जाए।



निजी भूमि पर निर्माण पर रोक:पेंडाराकापा स्थित भारत माता मंदिर के पास की निजी स्वामित्व की जमीन पर नगर पालिका द्वारा कोई भी निर्माण (समतलीकरण,बाउंड्रीवाल,गार्डन आदि) न किया जाए।



प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि जारी हो:जिन पात्र हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं,उनकी रुकी हुई राशि का तत्काल भुगतान किया जाए।

गौरव पथ निर्माण की जांच:निर्माणाधीन गौरव पथ के कार्य की धीमी गति पर रोक लगाकर गुणवत्ता की जांच की जाए और भ्रष्टाचार मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों/ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए।



अवैध कब्जों से मुक्ति:शहर में शासकीय व सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों की जांच कर उन्हें कब्जामुक्त कराया जाए।



अधूरे विकास कार्य पूर्ण हों:सड़क,नाली,प्रकाश और सफाई व्यवस्था से जुड़े लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।



स्मार्ट टॉयलेट की मरम्मत:बंद व खराब पड़े स्मार्ट टॉयलेट को चालू कराकर नियमित सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था की जाए।



राशन कार्ड समस्याओं का निराकरण:राशन कार्ड बनाने,नाम जोड़ने व सुधारने के लंबित मामलों को जल्द निपटाया जाए।



पेंशन योजनाओं का समय पर भुगतान:वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन के लंबित मामलों का त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को नियमित पेंशन दी जाए।



बेरोजगार भत्ता व श्रद्धांजलि राशि:बेरोजगार युवाओं के सहायता प्रकरणों तथा पात्र परिवारों को मिलने वाली श्रद्धांजलि सहायता राशि का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो।



मूलभूत सुविधाओं में सुधार:सभी वार्डों में नियमित सफाई, नाली सफाई,कचरा उठाव और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए।



15 दिनों का अल्टीमेटम और उग्र आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन के अंत में शहर कांग्रेस कमेटी ने पालिका प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि तय समयसीमा में जनहित की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया,तो नगर पालिका कार्यालय के समक्ष तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता,श्याम जायसवाल,दिलीप बंजारा,आत्मा सिंह क्षत्रिय,इंद्रजीत कुर्रे,जलेश यादव,जीतू श्रीवास्तव,आरिफ खोखर,श्री ठाकुर,नीरज यादव,आनंद सोनी,सूरज मंगलानी,सालिक राम,जय सोनी,उर्मिला यादव,अनीता विश्वकर्मा,ललिता सोनी,मंजू शर्मा,नूरजहां खान,साधना वर्मा,वैशाली सोनी,निधि ठाकुर,भूपेंद्र देवांगन,निजाम खान,लक्ष्मी धृतलहरे,राजू सोनी,असद खान,अमन ठाकुर,रामकिंकर,मोहित,रिजुराज सोनी,हारून तवर,राम तलरेजा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे

शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व और कार्यशैली की प्रशंसा:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed