October 18, 2026

औषधि विभाग की 6 मेडिकल दुकानों पर छापामार कार्रवाई, 2 को कारण बताओ नोटिस

0
IMG_20261007_175927

मुंगेली, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में औषधि दुकानों की निगरानी एवं नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में औषधि निरीक्षक किरण सिंह एवं सुमनलता कंवर द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के तहत कुल छह मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मेसर्स तनु मेडिकल स्टोर्स चंद्रखुरी, विजय मेडिकल स्टोर्स चंद्रखुरी, सतगुरु मेडिकल स्टोर्स चंद्रखुरी, विजय मेडिकल स्टोर्स मोहभट्टा, वर्मा मेडिकल स्टोर्स मोहभट्टा एवं सुरभी मेडिकल स्टोर्स लालपुर में स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। औषधियों की खरीद एवं बिक्री से जुड़े अभिलेखों के नियमानुसार संधारण की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। जांच के दौरान दो मेडिकल स्टोर्स में क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेजों का नियमानुसार संधारण नहीं पाया गया। इस संबंध में संबंधित प्रतिष्ठानों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली, 1945 के प्रावधानों के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed