October 18, 2026

मुंगेली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा का भव्य स्वागत, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संदेश

0
IMG-20261005-WA0130

प्रथम मुंगेली आगमन पर भव्य स्वागत, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिया संदेश


मुंगेली – महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा के प्रथम मुंगेली आगमन पर सोमवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए स्कूटी रैली निकालकर उनका भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से शहर में कांग्रेस के महिला संगठन की सक्रियता नजर आई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा और संगठन की एकजुटता का संदेश भी दिया गया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने संगठन की वर्तमान गतिविधियों, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट तौर पर संगठन को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। महिला सुरक्षा, अधिकार, सामाजिक भागीदारी, रोजगार तथा स्थानीय स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को लेकर संगठन को लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कांग्रेस संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि जिले में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से स्थानीय जनसमस्याओं को सामने लाने और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम मुंगेली आगमन को लेकर महिला कांग्रेस में दिखाई दिया उत्साह इस बात का संकेत रहा कि संगठन आने वाले दिनों में महिला शक्ति को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करने की तैयारी में है। इस अवसर पर अटल श्रीवास्वत , रश्मी सिंह, घनश्याम वर्मा , थनेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, चंद्रभान बारमते,,हेमेन्द्र गोस्वामी, दीपक गुप्ता, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा,लक्ष्मी कांत भास्कर,


मुकेश मिरी, अरविंद वैष्णव, संजय यादव, संजय चंदेल, कुलदीप पाटले,रवि कोशले,सूरज यादव,मकबूल खान, तारर्णी विश्वकर्मा, संजय जायसवाल, जित्तु श्रीवास्तव, श्रीनिवास,नीरज यादव,देवेन्द्र वैष्णव,असद खोखर, कृष्णा सोनी,जलेश यादव,इंद्रजीत कुर्रे,आनंद सोनी,राजू सोनी,मनोरमा गुप्ता,सोनी जांगडे,राम किशुन,मनमोहन सिंह,अमर परिहार, जागेश्वरी वर्मा, मायारानी,उर्मिला यादव,लतारानी, कृष्णा बघेल,मंजू शर्मा,अनिता विश्वकर्मा, ललीता सोनी,नूरी, हेमिंन मंगेश्कर,बिन्दु यादव,निधी पौराणिक,निधी ठाकुर, जाहिदा बेगम,खुशबू वैष्णव, गौरी सोनकर,सम्मती राजपूत,पिनाक डहरिया मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed