October 18, 2026

मुंगेली के वरिष्ठ पत्रकार सुशील शुक्ला को मिला ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान’, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित

0
Screenshot_20261004_134721_Chrome

मुंगेली।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने, निष्पक्षता बनाए रखने और समाचारों के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए मुंगेली के वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘दैनिक नव प्रदेश’ के जिला संवाददाता सुशील शुक्ला को ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान’ से अलंकृत किया गया है। बेमेतरा के नवागढ़ चौक स्थित शुभकामना होटल एवं रिसॉर्ट में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह के दौरान उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार सुशील शुक्ला को सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सुशील शुक्ला की पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत है।

समारोह में जुटीं शासन-प्रशासन की कद्दावर हस्तियां

आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदेश सरकार और राजनीति की अनेक प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग सांसद विजय बघेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू तथा साजा विधायक ईश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने सुशील शुक्ला को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जनहित की समस्याओं को लगातार देते रहे हैं आवाज

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार सुशील शुक्ला लंबे समय से मुंगेली जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने मुंगेली जिले की स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़ी जनहित की खबरों को अपने समाचारों के माध्यम से हमेशा प्राथमिकता से प्रकाशित किया है। आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उन्हें न्याय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसके मद्देनजर उन्हें इस राजकीय मंच पर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed