कलेक्ट्रेट घेराव: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर मुंगेली में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला फूंका
पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठाए सवाल


मुंगेली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच की मांग को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और आयोग के आंतरिक कामकाज को लेकर कई सवाल उठे हैं। विपक्षी दलों और नागरिक समाज ने भी आयोग की निष्पक्षता को लेकर चिंता जताई है।
श्री वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया का पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय होना आवश्यक है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की समीक्षा और संबंधित आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध संबंधित आपराधिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने तथा विधिवत जांच के बाद आवश्यक होने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा मतदाता सूची संशोधन एवं चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण निर्णयों की स्वतंत्र और निष्पक्ष समीक्षा कराने तथा चुनाव आयोग की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक संवैधानिक और प्रशासनिक कदम उठाने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र, स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया और संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा के लिए इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान संजीत बनर्जी, दीपक गुप्ता, हेमेंद्र गोस्वामी, , स्वतंत्र मिश्रा, आत्मा सिंह क्षत्रिय,दिलीप बंजारा, मुकेश मिरी, लक्की गर्ग, एजाज खोखर, चुरावन मंगेशकर, लक्ष्मीकांत भास्कर, हिमांशु मिश्रा, स्वर्ण सिंह, राजेश छेदइया,जित्तू श्रीवास्तव, अभिलाष सिंह, मनीष त्रिपाठी, विद्यानंद चंद्राकर, बोगी बारमते, शोभा कश्यप, जग्गू ठाकुर, जैतराम खांडे, जय सोनी, इंद्रजीत कुर्रे, , विष्णु खांडे, भूपेंद्र साहू, लल्ला सिंह ठाकुर, रामस्वरूप गुप्ता,तारिणी विश्वकर्मा, रामजी ध्रुव,देवा मार्को,अभिलाष जायसवाल,अभिलाष सिंह,किशोर बैरागी,घनश्याम जायसवाल,आदित्य विश्वकर्मा,रवि कोशले,कुलदीप पाटले,संजय भण्डारी,टेकलाल निर्मलकर,मुकेश साहू, नेहरू हरू साहू,उमेश सोनी, वहाब खान,गवाल दास अनन्त,उधोराम अनन्त,तेज सिंह क्षत्रिय,महेन्द्र यादव,ओंकार पटेल,प्रेम प्रकाश,मानस काश्यप,त्रिलोकी वर्मा,अनिल जायसवाल,विष्णु खूंटे,तनिश ढीमर,खेम साहू,संपत जायसवाल,महेंद्र सिंह क्षत्रिय,आदित्य मरकाम, तोप सिंह,रतीराम आगरे,गोविंद मोहले,दिलीप सोनी,संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, ,श्रवण सोनकर,नारद देवांगन,सूरज यादव,सागर सोनी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं महिला कांग्रेस से उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, कृष्णा सतीश यादव,गुरमीत बग्गा तारण टंडन,दुर्गा बघेल, मायारानी, लता रानी वैष्णव,हेमिन मंगेशकर, खुशबू वैष्णव, मंजू शर्मा, बिंदु यादव, सकीरा खान, अनीता विश्वकर्मा, ललिता सोनी, नूरजहाँ और वैशाली सोनी सहित युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के पार्षद भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
