October 19, 2026

युवा पार्षद रोशन सोनी की पहल से निर्धन परिवार को मिली ₹1 लाख की आर्थिक सहायता

0
Screenshot_20260819_103612





मुंगेली। युवा पार्षद रोशन सोनी की पहल एवं जागरूकता से वार्ड के निर्धन परिवार को श्रम विभाग की योजना के अंतर्गत ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।

वार्ड निवासी स्वर्गीय लालजी साहू के निधन के पश्चात उनकी पत्नी ननकुसिया साहू एवं परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर युवा पार्षद रोशन सोनी ने शासन की श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग किया।

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग में पंजीकृत पात्र श्रमिक की 60 वर्ष से कम आयु में सामान्य मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत पात्र परिवार को ₹1,00,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इसी योजना के तहत ननकुसिया साहू के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।

इस अवसर पर पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि, “वार्ड की जनता के प्रति मेरा दायित्व और सेवा का संकल्प सदैव बना रहेगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता है। सुख हो या दुख, मैं अपने वार्डवासियों के साथ हर समय खड़ा रहूँगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहूँगा।”

उन्होंने आगे कहा कि अपने जन्मदिवस के अवसर पर भी वे केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रहकर जनसेवा एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।

आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर परिवार ने शासन एवं युवा पार्षद रोशन सोनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed