October 18, 2026

महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर जंग: मुंगेली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, सितंबर तक आंदोलन की रूपरेखा तैयार

0
Screenshot_20260813_193230

महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज


मुंगेली – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलो मंे महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए जिला प्रभारियों एवं जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 12 अगस्त 2026 को जारी पत्र में आंदोलन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और आम उपभोक्ताओं को इससे जोड़ने पर जोर दिया गया है।


इसी कडी में मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा द्वारा कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई । इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा द्वारा सभी जिला प्रभारियों को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तत्काल बैठकें आयोजित कर आंदोलन की समीक्षा करने तथा प्रत्येक माह कम से कम तीन बैठकें करने कहा गया है। इस दौरान जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष संयुक्त रूप से पंचायतों एवं बूथ समितियों तक पहुंचकर फार्म भरवाने और जनसंपर्क अभियान चलाने की निर्देश दिये गये ।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि बैठकों में बिजली बिल में कथित अप्रत्याशित वृद्धि, स्मार्ट मीटर, बढ़ती महंगाई, खाद की कमी, महंगी डीजल-पेट्रोल और महंगी गैस सिलेंडर सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को जन जन तक पहुचाया जाये । जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया साथ ही जिला स्तर पर बिजली कार्यालय का घेराव तथा ब्लॉक स्तर पर बिजली कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है।


बिजली विभाग के घेराव के बाद प्राप्त पावती के आधार पर प्रदेश स्तर पर बडे स्तर पर विरोध की तैयारियों पर चर्चा किया गया । उन्होने कहा कि यह अभियान सितंबर तक चलाया जाना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, श्याम जायसवाल, दीपक गुप्ता, स्वतंत्र मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह, दिलीप बंजारा, लक्ष्मीकांत भास्कर, अशोक चंद्राकर, आनंद सोनी,जलेश यादव,मनीष त्रिपाठी, मुकेश मिरी, लल्ला सिंह ठाकुर, सूर्यपाल गर्ग, जय सोनी,नरेश पाटले,संपत जायसवाल,श्री ठाकुर,राजेश छेदहिया,जित्तु श्रीवास्तव, भूपेन्द्र साहू, जागेश्वरी वर्मा,उर्मिला यादव, हेमिन मंगेश्कर,बिन्दु यादव, खुशबु वैष्णव, सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed