October 19, 2026

पत्थर खदान में नहाने के दौरान युवक डूबा, एसडीआरएफ ने 30 फीट गहराई से शव बरामद किया

0
b11f0fba-3c87-40e7-9030-61f63cf29240-1200x675

बेरला के चंडी भाठा पत्थर खदान में हुआ हादसा, दूसरे दिन सुबह डीप डाइविंग ऑपरेशन चलाकर एसडीआरएफ ने हासिल की सफलता

बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंडी भाठा स्थित पत्थर खदान  में नहाने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना 9 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चार दोस्त खदान में नहाने गए थे, इसी दौरान हर्ष दास गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना कंट्रोल रूम दुर्ग से मिलने के बाद एसडीआरएफ दुर्ग संभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम 10 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ के डीप डाइविंग विशेषज्ञ राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जंघेल ने करीब 30 फीट गहरे पानी में डीप डाइविंग कर युवक की तलाश की। करीब सुबह 8:15 बजे टीम को सफलता मिली और युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान हर्ष दास, पिता गोपाल दास, उम्र 22 वर्ष, निवासी भानपुरी, रायपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी धनीराम यादव के साथ जवान चंद्रप्रताप, राजकुमार यादव, राजेश नेताम, रमेश रात्रे, भूपेंद्र सिंह, कुंजेश कुमार, भानुप्रताप, सूरज भांडेकर, ओंकार और शारदा प्रसाद शामिल रहे। एसडीआरएफ टीम ने करीब 30 फीट गहराई में अभियान चलाकर शव बरामद किया।
ब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed