October 19, 2026

एंड्रयूज वार्ड क्रमांक 19 में बंद स्ट्रीट लाइटों को कराया गया दुरुस्त

0
IMG-20260806-WA0068



एंड्रयूज वार्ड क्रमांक 19 के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद होने की सूचना प्राप्त होते ही वार्ड पार्षद रोशन सोनी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय कर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया।

स्ट्रीट लाइट चालू होने से वार्डवासियों को रात्रि में आवागमन की सुविधा मिली तथा सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हुई। त्वरित कार्रवाई के लिए वार्ड की जनता ने पार्षद रोशन सोनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जनहित एवं विकास कार्यों की सराहना की।

पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed