October 19, 2026

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल, सीएम साय ने जताया शोक

0
05



रायपुर, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर निशाना बने। आतंकियों की गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हमले में छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे (24 वर्ष), पिता उमाशंकर रात्रे की मौके पर मौत हो गई। वहीं भूपेंद्र (28 वर्ष), पिता दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मृत्यु और दूसरे के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित उपचार चल रहा है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीडि़त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दिवंगत श्रमिक दीपक रात्रे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल भूपेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बंछोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed