October 19, 2026

मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले की चाची श्रीमती कुंवरिया बाई मोहले का निधन, 1 अगस्त को होगा दशगात्र कार्यक्रम
मुंगेली।

0
IMG-20260730-WA0052

मुंगेली के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले की चाची श्रीमती कुंवरिया बाई मोहले का शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वे श्री गणेश मोहले की धर्मपत्नी तथा विधायक प्रतिनिधि श्री मानसिंह मोहले की पूज्य माताजी थीं।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
दशगात्र कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 01 अगस्त 2026, शनिवार
समय: प्रातः 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक
स्थान: निज निवास, ग्राम पंचायत दशरंगपुर, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)
शोकाकुल मोहले परिवार और विनीत श्री पुन्नूलाल मोहले व श्री मानसिंह मोहले ने सभी स्नेहीजनों से उपस्थिति दर्ज कराकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं परिवार को संबल प्रदान करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed