शा उ मा विद्यालय- करही, मुंगेली में सायकल वितरण किया गया
*70*छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, सायकल पाकर छात्राओं में दिखी खुशियां व भारी उत्सव
मुंगेली जिला शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -करही में शासन की महती योजना नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसके अंतर्गत कक्षा नवमी के पात्र *70* छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। जिससे छात्राएं अत्यधिक खुश एवं उत्साहित नजर आए।कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का छात्र छात्रों ने स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। मुख्य अतिथि *रामकमल सिंह परिहार* जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत मुंगेली)ने नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा की संस्था में दूर दराज गांवों की बालिकाएं अध्ययन करने आती है उन्हें अब स्कूल आने जाने में सहूलियत होगी।अब उन्हें स्कूल आने -जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। बालिका शिक्षा के महत्व को बतलाते हुए माँ सीता, भक्त माता कर्मा के प्रेरक प्रसंग बतलाते हुए हुए बालिका शिक्षा को अनिवार्य बतलाया।कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि लल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि बालिका शिक्षा से एक परिवार ही नही अपितु दो परिवार का विकाश होता है। उन्होंने अपने संबोधन में बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने ग्राम का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं प्रदान की।
ग्राम सरपंच आनंद राम महिलांगे जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि राज्य शासन की महती योजना अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल वितरण से बालिकाएं अब अधिक आत्मविश्वास,आत्मनिर्भरता, उत्साह के साथ स्कूल आना जाना करेंगी। जनभागीदारी एवं शाला विकास समिति के *नवनियुक्त अध्यक्ष* फूल सिंग मार्को ने भी अपने संबोधन में बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की अब छात्राओं को सायकल मिल जाने से आने जाने में बड़ी सुविधा मिल सकेगी साथ बालिका शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगी। शाला के प्राचार्य जे एस ध्रुव जी के द्वारा समय पर स्कूल आने व ट्रैफिक नियमो के अनुसार सायकल चलाने को समझाया गयाl इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष के डी मानिकपुरी जी, लक्ष्मी रजक जी, रेखचंद बंसल जी व समिति के महिला सदस्यों के साथ शाला स्टाफ से सायकल वितरण प्रभारी *मोनिका ठाकुर*, श्री आर के वैष्णव, राखी पाठक, प्रभा वैष्णव, निधि दवे, सरिता गुप्ता, रीतू पांडेय, भारती देवांगन, सी व्यास, जे ई सवरिययप्पन, रश्मि शर्मा, आर के पटेल, विजेंद्र कश्यप, सरिता साहू, अमरेश पांडेय, नवाब अली(मीडिया प्रभारी) व शाला के सभी स्टाफ उपस्थित थे।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
