October 19, 2026

धूमधाम से मनाया गया पत्रकार अक्षय लहरे का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता

0
Screenshot_20260619_130954


जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों ने दी बधाई, जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की सराहना

मुंगेली। पत्रिका के अधिमान्य पत्रकार एवं अपना छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक अक्षय लहरे का जन्मदिन गुरुवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में हर्षोल्लास, आत्मीयता और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कांग्रेस की पत्रकार वार्ता समाप्त होने के बाद आयोजित जन्मदिन समारोह में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने केक काटकर अक्षय लहरे को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त एवं महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो समाज और शासन के बीच संवाद का सेतु बनकर कार्य करती है। उन्होंने अक्षय लहरे द्वारा निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि युवा पत्रकारों की सक्रियता समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाती है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने भी अक्षय लहरे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आम जनता की आवाज को मंच देने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। समाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मीडिया की जिम्मेदारी सबसे अहम है।

कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अक्षय लहरे ने पत्रकारिता के माध्यम से क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने उनके निरंतर प्रगति, सफलता और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर  संजीत बनर्जी ने  अक्षय लहरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि अक्षय लहरे लगातार सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी लेखनी समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनने का कार्य कर रही है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में संजीत बनर्जी, , हेमेंद्र गोस्वामी, अभय साव, , राजेश छेदईया, सूरज यादव और जित्तू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया और अक्षय लहरे को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पत्रकार जगत से जुड़े योगेश शर्मा, सुशील शुक्ला, जय ताम्रकार, संजय जायसवाल, नील कमल सिंह, नवनीत शुक्ला, निखलेश लाल, रोहित कश्यप, असीम अग्रवाल, रवि शुक्ला, दिलीप साहू, अलीम मिर्जा, नइम खान, अनिल पात्रे, खेमेश्वर पुरी गोस्वामी, रजनीश सिंह, विनोद राय सागर, दुर्गा तिवारी और मोहित जाटवर सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े अनेक पत्रकार भी मौजूद रहे।

आत्मीय माहौल में आयोजित इस समारोह में सभी ने अक्षय लहरे के साथ अपना स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं साझा कीं। जन्मदिन समारोह के दौरान पत्रकारों की एकजुटता, आपसी सौहार्द और मित्रतापूर्ण वातावरण ने आयोजन को विशेष रूप से यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में अक्षय लहरे ने सभी अतिथियों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला स्नेह और सम्मान भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी के साथ जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed