October 19, 2026

मुंगेली में गरजी कांग्रेस: किसानों के हक में एक दिवसीय धरना, खाद की कालाबाजारी और नशे के खिलाफ खोला मोर्चा

0
IMG_20260616_170839_308


मुंगेली – जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया तथा कलेक्ट्रेट का घेराव कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सहित जिले में खुलने वाले एथेनाल प्लांट के प्रभावित ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान किसानों के हितों से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए घनश्याम वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा प्रति एकड़ केवल एक बोरी खाद देने का निर्णय किसान विरोधी है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। साथ ही 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को खाद तीन किश्तों में देने की व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए सभी किसानों को एकमुश्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों ने खाद-बीज की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने, डीजल-पेट्रोल की सुलभ आपूर्ति तथा जरकिन में डीजल देने पर लगी पाबंदी हटाने की मांग भी उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कृषि बिजली दरों में बढ़ोतरी एवं अघोषित बिजली कटौती से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है, इसलिए कृषि पंपों के लिए मुफ्त बिजली और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, पूरे प्रदेश में एक समान दर लागू करने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही कृषि ऋण की सीमा बढ़ाकर 55 हजार रुपये प्रति एकड़ करने और धान उत्पादक किसानों को बोनस सहित समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान करने की मांग भी रखी गई। कांग्रेस ने उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं में पारदर्शिता लाने तथा लंबित अनुदान राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री और डायवर्सन प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान श्री वर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेता संजीत बनर्जी, थानेष्वर साहू सहित अन्य र्शीष नेता जिले में बढ़ रही अवैध शराब बिक्री एवं सूखे नशे पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने तथा निर्माणाधीन आवासों की लंबित किस्तें जारी करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन में कोदो-कुटकी पर पुनः समर्थन मूल्य लागू करने, ग्राम कैथ नवागांव में प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट पर रोक लगाने तथा पथरिया विकासखंड के ग्राम अमोरा उप तहसील में नायब तहसीलदार की नियमित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग शामिल रही।
जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,,संजीत बनर्जी,हेमेंद्रगोस्वामी, , शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश मिरी, ब्लाक अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत, ब्लाक अध्यक्ष तारणि विश्वकर्मा, ब्लाक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम,  चुरावन मंगेश्वर, दिलीप बंजारा, संजय यादव, स्वतंत्र मिश्रा, लक्ष्मीकांत भास्कर, अशोक चंद्राकर, अरविंदवैष्णव, जित्तु श्रीवास्तव, ग्वालदास अन्नत,दिलीप कौशिक,उमेश सोनी,नेहरू साहू, एजाज अहमद, सूरज यादव, राजेश छेदैय्या, अजय साहू, आकाश वैष्णव, संपत जायसवाल, एजाज खोखर अभिषेक यादव, खेमू साहू, धर्मेंद्र श्रीवास, मुकेश साहू, विद्यानंद चंद्राकर, लखन कश्यप, नरेश पाटले, मनीष त्रिपाठी, नितेश पाठक, याकूब अली, इंद्रजीत कुर्रे, विष्णु खाण्डे, आनंद सोनी, भूपेन्द्र साहू, दिलीप सोनी, नेतराम साहू,  संजय चंदेल, सूरज यादव, श्री ठाकुर, रमेश कश्यप, रामकुमार साहू, श्याम जायसवाल, सागर सोलंकी, अरुण कुलमित्र, थानू सिंह राजपूत, उत्तरा कुमार अनंत,घनश्याम जोशी, लाला नरेंद्र साहू, विकास खांडेकर,कौशल सिंह क्षत्रिय, राजेंद्र कुर्रे, रमेश राजपूत, मायारानी सिंह,जागेश्वरी वर्मा,लता रानी वैष्णव, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, नूरी खान , ललिता सोनी, पुष्पा घृतलहरे, निधि पौराणिक,साधना वर्मा, श्वेता पाठक,सगीरा खान,सुरेंद्र लहरें, बिंदु यादव,राजेंद्र जायसवाल कुलदीप पाटले रवि कोशले,संजय चंदेल,श्रवण सोनकर,सहित बडी संख्या में शहर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, पार्षदगण महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
वर्जन:
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि जिले के किसान वर्तमान में कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं तथा कालाबाजारी के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिले में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है, जिस पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रस्तावित ऐथेनाल प्लांट को लेकर भी किसानों और आम नागरिकों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों की भावनाओं और पर्यावरणीय प्रभावों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खाद-बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाने, जिले में फैल रहे नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने तथा ऐथेनाल प्लांट के संबंध में जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed