October 19, 2026

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: “ऑपरेशन बाज” के तहत खुड़िया जंगल में जुआ रेड, 9 जुआड़ी गिरफ्तार

0
IMG_20260614_162241_661

मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में 14 जून 2026 को सायबर सेल एवं चौकी खुड़िया पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से खुड़िया जंगल में चल रहे जुआ पर रेड कर प्रभावी कार्यवाही की गई।
मुख्य बिंदु:


कुल जप्त संपत्ति: ₹53,500 नगद सहित कुल अनुमानित ₹7 लाख 33 हजार 500 की संपत्ति जप्त।
गिरफ्तार जुआड़ी: मुंगेली, बिलासपुर और कबीरधाम जिले के कुल 09 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गए।
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही: जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही सभी के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही का विवरण
14 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खुड़िया के ग्राम झिरिया महुआमाचा जंगल के बीच में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर साइबर सेल एवं चौकी खुड़िया की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से कुल 09 जुआड़ियों को रंगे हाथ पकड़ा। जुआड़ियों के कब्जे एवं फड़ से निम्नलिखित सामग्रियां जप्त की गईं:

जप्त सामग्री

विवरण / संख्या

अनुमानित कीमत

नगद रकम

₹53,500

मोबाइल फोन

08 नग

₹2,40,000

मोटर सायकल

09 नग

₹4,40,000

अन्य

52 पत्ती ताश

कुल जप्ति ₹7,33,500

पकड़े गए जुआड़ियों के नाम:

  1. ​दयाराम साहू पिता लखन (उम्र 31 वर्ष) – निवासी सनकपाट, थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम
  2. ​दिलीप दिवाकर पिता लक्ष्मण प्रसाद (उम्र 30 वर्ष) – निवासी माटपुर, थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम
  3. ​रमाकांत शर्मा पिता मोहन (उम्र 35 वर्ष) – निवासी पण्डरिया, जिला कबीरधाम
  4. ​चंदरेश साहू पिता लखनलाल (उम्र 35 वर्ष) – निवासी सपकपाट, थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम
  5. ​राजेन्द्र नवरंग पिता मलेश (उम्र 51 वर्ष) – निवासी सिरसहा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर
  6. ​रामसिंह डहरिया पिता माखन (उम्र 45 वर्ष) – निवासी बरमपुर, थाना लालपुर
  7. ​रामचंद्र साहू पिता हरिराम (उम्र 34 वर्ष) – निवासी डिंडौरी, चौकी डिंडौरी
  8. ​सुशील धु्रव पिता स्व. दाउराम (उम्र 43 वर्ष) – निवासी सारिसताल, थाना चिल्फी
  9. ​धर्मेन्द्र भास्कर पिता छेदीलाल (उम्र 45 वर्ष) – निवासी डिन्डौरी, चौकी डिन्डौरी

​कानूनी कार्यवाही

​थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत पकड़े गये इन सभी जुआड़ियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त, पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत इन्हें गिरफ्तार कर, धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत अधिक से अधिक राशि से बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश किया गया है। मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस तरह की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

​सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, सायबर सेल), सहायक उपनिरीक्षक माधव टांडिया (प्रभारी, चौकी खुड़िया), साइबर सेल एवं चौकी स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed