October 19, 2026

मुंगेली में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू, नामांकन की प्रक्रिया 13 जून तक

0
IMG-20260531-WA0072.jpg


मुंगेली – युवा कांग्रेस द्वारा आगामी चुनाव के मद्देनजर जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया , जिसमें चुनाव संबंधित जानकारियां नरेंद्र कुमार एडवोकेट जोनल रीजनल ऑफिसर जिले में संगठनात्मक नियुक्तियों और चुनावों को लेकर आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लिए गये प्रेसवार्ता के अनुसार इन चुनावों में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पात्रता और शुल्क संबंधी नियम निर्धारित किए गए हैं।


प्रमुख तिथियाँ और नियम
नामांकन की अवधि इच्छुक उम्मीदवार 29 मई 2026 से 13 जून 2026 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। आयु सीमा चुनाव में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए (28.05.1990 से 29.05.2008 के बीच जन्म) हो, साथ ही आवश्यक दस्तावेज के रूप में उम्मीदवारों को पहचान और आयु प्रमाण के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, या 10वीं की मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी। इसके अतिरिक्त, वोटर कार्ड   भी अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अपना आपराधिक रिकॉर्ड   स्पष्ट करना होगा और आरक्षित श्रेणी के लिए वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। शुल्क संरचना – विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शुल्क और आरक्षित श्रेणियों   के लिए रियायती शुल्क का विवरण इस प्रकार है


पद सामान्य शुल्क रियायती शुल्क 
जिला अध्यक्ष   7,500 3,000
जिला महासचिव   3,000 1,500
विधानसभा अध्यक्ष  1,000 500
ब्लॉक अध्यक्ष  150 100 निर्धारित की गई है।

उन्होने कहा कि नामांकन और शुल्क भुगतान से संबंधित सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी आत्मा सिँह क्षत्रिय, दीपक गुप्ता,दिलीप बंजारा, लक्ष्मीकांत भास्कर, राजेश छैदईया,नरेश पाटले,जित्तु श्रीवास्तव,इंद्रजीत कुर्रे,विष्णु खाण्डे,महीतोष बंजारा,नीरज यादव,योगेश्वर सहित युवाकांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed