खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, चला सघन जांच अभियानशिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त
मुंगेली । जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में व्यापक अभियान चलाते हुए अवैध खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने ग्राम ठेलकी स्थित शिवनाथ नदी घाट पर औचक दबिश देकर बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन का खुलासा किया। मौके पर अवैध खनन में प्रयुक्त 02 चेन माउंटेन (पोकलेन) मशीनों को सीज किया गया। इसके साथ ही अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 01 हाइवा वाहन को भी जब्त किया गया।
खनिज अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी खनिज विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध परिवहन करते पाए गए कई वाहनों पर कार्रवाई की गई। टीम ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 02 हाइवा, बिना वैध दस्तावेज गिट्टी परिवहन करते 02 वाहन तथा अवैध कोयला परिवहन कर रही 01 गाड़ी को जब्त किया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन की इस मुहिम का उद्देश्य खनिज संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
