October 19, 2026

मुंगेली जिले में ‘डायल 112’ सेवा का आगाज: आपातकालीन स्थिति में अब मिलेगी त्वरित सहायता

0
IMG_20260520_153326_425.webp


मुंगेली: जिले की जनता को सुरक्षा और आपातकालीन सेवाएं तेजी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में ‘डायल 112’ सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक  पुन्नु लाल मोहले, जिला कलेक्टर  कुंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर इन विशेष वाहनों को जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।


07 थानों को मिली नई सौगात
जिले के 07 प्रमुख थाना क्षेत्रों में अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘डायल 112’ वाहन तैनात रहेंगे। इन थानों में सिटी कोतवाली मुंगेली, जरहागांव, सरगांव, फास्टरपुर, लोरमी, चिल्फी और लालपुर पथरिया शामिल हैं।


वाहनों की विशेषताएँ


आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए इन वाहनों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है:
अत्याधुनिक उपकरण: डैश कैमरा, हाई-टेक जीपीएस सिस्टम, मोबाइल डाटा टर्मिनल और स्मार्ट मोबाइल फोन


त्वरित रिस्पांस: अब सड़क दुर्घटना, मारपीट, महिला सुरक्षा, आगजनी और चिकित्सा आपातकाल जैसी स्थितियों में पुलिस टीम बहुत कम समय में घटनास्थल पर पहुँच सकेगी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जानकारी दी कि ‘डायल 112’ तकनीक के माध्यम से कॉलर की लोकेशन स्वतः ही ट्रेस हो जाएगी, जिससे पुलिस और पीड़ित के बीच समन्वय तेज होगा और जिले में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।


प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का संदेश
कार्यक्रम में विधायक  पुन्नु लाल मोहले ने इस पहल को जनसुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए अब आमजन को केवल ‘112’ नंबर डायल करना होगा, जिससे उन्हें तत्काल सहायता मिल सकेगी।


इस अवसर पर वनमंडालाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed