October 19, 2026

जन्मदिन पर मिला जिंदगीभर की सुरक्षा का तोहफा- पदमपुर स्वास्थ्य केंद्र में बालिका का केक काटकर मनाया जन्मदिन

0
IMG_20260517_105642_339.webp


मुंगेली- सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा दिलाने हुतु स्वास्थ्य विभाग गंभीर है जिससे निजात पाने के लिए राज्य के साथ जिले में भी अभियान चलाया जा रहा है।


इस गंभीर बीमारी से लोगो और बेटियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी टीका लगवाने हेतु कैम्प का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर द्वारा किया गया। जिसमें अभिभावक की उपस्थिति व उनकी सहमति से शीतला साहू, नेहा जायसवाल, तानिया पहारी, मनीषा और श्रुति साहू सहित 5 बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाव की जानकारी देते हुए जागरूक कर उन्हें टीका लगाया गया। डॉ. मनीष बंजारा ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का प्रमुख कारण है। एचपीवी वैक्सीन इस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान कर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।एचपीवी वायरस के कुछ प्रकार जननांग मस्सों का कारण बनते हैं, जिससे दर्द और असहजता हो सकती है। एचपीवी वैक्सीन इन समस्याओं से बचाव कर बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में मदद करती है। इसलिए टीका लगाये जाना जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। ऐसी बालिकाएं जिन्होंने 14वां जन्मदिवस पूर्ण कर लिया हो और 15वां जन्मदिवस न मनाया हो, उनका अनिवार्य रूप से टीकाकरण किया जाना है। जन्मदिवस के इस गणना में स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित बालिका शीतला साहू का उसी दिन जन्मदिन भी था। जिससे यह जन्मदिन पदमपुर स्वास्थ्य केन्द्र के लिए और महत्वपूर्ण हो गया और डां. मनीष बंजारा ने सहदयता दिखाते हुए एक कड़ी और जोड़ दिया। जिससे इस कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। उन्होंने तत्काल बालिका शीतला साहू के जन्मदिन मनाने की व्यवस्था कर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाकर बालिका के जीवन के लिए एक नया अध्याय जोड़ दिया। जिससे उनके माता-पिता व परिसर में उपस्थित लोग से भावुक होकर खुशी से झूम उठे। क्योंकि इस बच्ची के परिवार ने कभी जन्मदिन नही मनाया था। अस्पताल के डाॅक्टर के सहयोग से जन्मदिन के अवसर मिलने पर बालिका के साथ परिवार अपने आप को धन्य पाया और अस्पताल और डाॅक्टर की सराहना की। बता दे कि डाॅ मनीष बंजारा समाजिक परम्पराओं के लिए बेहद गंभीर है और उन्होंने अपना जन्मदिन मुख्यमंत्री के प्रोजेक्ट आओं बांटे खुशियां के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ मनाया था। उसके बाद यह नवाचार अपस्ताल में दूसरे/मरीज के लिए लागू कर नवाचार कर उदाहरण प्रस्तुत कर दिया है। बेटी का जन्मदिन अस्पताल परिसर में मनाए जाने से शीतला साहू के पिता जूठेल साहू और माता नीरा बाई भावुक हो उठे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पहली बार किसी अस्पताल ने हमारी बेटी का जन्मदिन इतने प्यार और सम्मान के साथ मनाया है। यह पल हमारे परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा। आज एचपीवी टीका हमारी बेटी के जन्मदिन का सबसे अनमोल उपहार बन गया।”
      एचपीवी टीका लगवाने पहुंचीं बालिका शीतला साहू का इस खास मौके को स्वास्थ्य केंद्र परिवार ने बेहद आत्मीयता और सादगी के साथ मनाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने केक काटकर बालिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और संदेश दिया कि “जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार स्वस्थ, सुरक्षित और कैंसर मुक्त भविष्य है।” इस अवसर पर डॉ. मनीष बंजारा ने कहा कि “आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में जो भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, वह केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं बल्कि बेटियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।
एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं, क्योंकि स्वस्थ बेटी ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।” हमारा उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और विश्वास पैदा करना भी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डां. शीला शाहा, डीपीएम गिरीश कुर्रे एवं डीआईओ डां. कमलेश खैरवार के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने यह संदेश भी दिया कि “जागरूकता, समय पर टीकाकरण और परिवार का सहयोग ही बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।” प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर की इस पहल ने सिर्फ स्वास्थ्य सेवा ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जागरूकता का भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed