October 19, 2026

मुंगेली नपा जल आपूर्ति की खुली पोल बूंद बूंद पानी को तरस रहे राजेंद्र वार्ड और विवेकानंद वार्ड में मचा हाहाकार

0
1777031586191.png



थोड़ा बहुत पानी आ रहा वो भी दूषित गंदा रेतीला पानी आ रहा है जिससे लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है



जैसे जैसे गर्मी का थपेड़ा पड़ रहा वैसे वैसे मुंगेली नगरवासियों को पानी के बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है वैसे तो प्रदेश भर में प्रशासन ग्रीष्म कालीन से पहले सभी गांव शहरों में युद्ध स्तर पर समग्र जल आपूर्ति और जल संकट से निपटने के
जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की समीक्षा की जा रही है। और अभियान चलाया करती है परंतु मुंगेली शहर में ठीक विपरीत है नगर पालिका की उदासीन रवैया की वजह से नगरवासियों को बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है नगरपालिका का प्रयास असफल ही रहा और पानी के लिए हाहाकार मचा रहा.


दरअसल राजेंद्र वार्ड और विवेकानंद वार्ड में राकेश जोशी के घर के सामने बोर पंप से सारथीपारा पटवापारा और देवांगनपारा में जल आपूर्ति हो रहा था परंतु 2-3 माह से उस बोर पंप का जल स्तर गिर जाने और धस जाने की वजह से जल आपूर्ति नहीं हो पा रहा था जिसका मरम्मत पहले भी कई बार हो चुका है उसके बाद भी वहां पर किसी भी प्रकार का नया बोर नहीं कराया गया और मोहल्ला वासी परेशान होते रहे 


                उस बोर के खराब हो जाने से बलानी चौक से पाइप लाइन से पानी आपूर्ति का जुगाड़ किया गया परंतु बलानी चौक में पहले से कई मोहल्ले में पानी का पूर्ति किया जाता है और इसी बोर में राजेंद्र वार्ड और विवेकानंद वार्ड के बोर में पाइप लाइन में जोड़ दिया गया है क्षमता बढ़ जाने की वजह से अब बलानी चौक भी प्रभावित हो रहे अब सभी जगहों पर पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है और जो पानी सप्लाई हो रहा है उसमें पानी का फोर्स बहुत कम है एक बाल्टी आधा घंटा में भर रहा है कई घरों के छतो में पानी टंकी भी भर नहीं पा रहा है

और जो निम्न स्तर का पानी आ रहा है बहुत बहुत ही गंदा दूषित रेतीला पानी आ रहा है  जिसके वजह से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा? सिर्फ एक मात्र राजेंद्र वार्ड का बोर के खराब हो जाने से सारथी पारा विवेकानंद वार्ड और बलानी चौक के निवासियों को परेशानी होना पड़ रहा है नगर पालिका में वार्डवासी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कई बार शिकायत कर चुके हैं फिर भी कोई भी शुध लेने वाला नहीं है वार्डवासियों में पानी क लिए हाहाकार मचा और लोगों में आक्रोश व्याप्त है


     कलेक्टर ने ग्रीष्मकालीन के पहले नगर में जल संकट से निपटने समीक्षा बैठक किया गया था जिसमें स्पष्ट शब्दों में नगर पालिका को निर्देशित किया गया था कि सभी तरह के जल नल बोर पाइप पानी टंकी को दुरुस्त कर पानी का पर्याप्त आपूर्ति हो पर यह आदेश नगर पालिका के लिए सिर्फ कोरी कागजी साबित हुआ
            साथ ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण राव ने भी प्रदेश भर में समग्र जल आपूर्ति के लिए कड़ी चेतावनी जारी किया गया था इसके बाद भी नगर पालिका गंभीर होते नहीं दिख रही है और आदेशों को धता बता रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed