October 19, 2026

कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली में वैज्ञानिक प्रशिक्षण व उन्नत बीज वितरण

0
IMG-20260420-WA0123.jpg


मुंगेली । कृषि विज्ञान केन्द्र, मुंगेली (ढकेलकापा) में वैज्ञानिक प्रशिक्षण व उन्नत बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में केंद्र प्रमुख एस.के. वर्मा ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परंपरागत ज्ञान और वैज्ञानिक तकनीकों के समन्वय से ही कृषि उत्पादन में वृद्धि संभव है

। कार्यक्रम के दौरान कृषकों को प्रोत्साहित करने हेतु अरहर की उन्नत किस्म “छत्तीसगढ़ अरहर-1” के बीजों का वितरण किया गया। वैज्ञानिकों ने इस किस्म की विशेषताओं एवं उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी देते हुए इसे स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल बताया।


     इस दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा कृषकों को उन्नत कृषि तकनीकों कीट प्रबंधन के उपाय, नील-हरित शैवाल के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, क्रॉप डॉक्टर ऐप एवं ट्राइकोडर्मा के उपयोग, प्राकृतिक खेती के लाभ एवं तकनीकों के साथ ही संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एस.के. लहरे (पौध रोग विज्ञान), डॉ. प्रमिला जोगी (उद्यानिकी), श्रीमती नेहा लहरे (कृषि प्रसार), डॉ. अंजित जांगड़े (सस्य विज्ञान), उर्वरक निरीक्षक मनहरण कुर्रे सहित कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल कृषि परंपरा को सहेजने का माध्यम बना, बल्कि किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed