मुंगेली: धर्म की आड़ में ठगी की कोशिश, शिव जी के 5 नाम नहीं बता पाया ‘नकली साधु’
मुंगेली। प्रदेश में इन दिनों भेष बदलकर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक भगवा वस्त्र पहनकर और खुद को संत बताकर लोगों से पैसे वसूलते नजर आ रहा है। जब एक जागरूक नागरिक ने उससे धर्म से जुड़े सामान्य सवाल किए, तो उसकी असलियत सामने आ गई।
आधार कार्ड से खुली पोल
पकड़े गए युवक ने खुद को ‘पंजाबी संत’ बताया था, लेकिन जब उसका आधार कार्ड चेक किया गया तो उसकी पहचान कुछ और ही निकली। दुकानदार द्वारा भगवान शिव के पांच नाम पूछने पर वह युवक एक भी नाम नहीं बता सका, जिससे साफ हो गया कि वह केवल ठगी के उद्देश्य से साधु का भेष धारण किए हुए था।
सावधानी बरतने की अपील
मुंगेली और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की जा रही है कि:
द्वार पर आने वाले अनजान व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करें।
आशीर्वाद या चमत्कार के झांसे में आकर कीमती सामान या पैसे न सौंपें।
संदिग्ध लगने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या वार्ड पार्षद को सूचित करें।
सूचना….हसदेव प्रवाह /इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता, सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना और वीडियो के आधार पर यह खबर जागरूकता के लिए प्रकाशित किया जा रहा हैं।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
