October 20, 2026

4 वर्षीय बच्चे के कान से सफल ऑपरेशन कर निकाला गया अरहर का दाना

0
IMG-20260321-WA0106.jpg


कवर्धा से रेफर मरीज का मुंगेली जिला अस्पताल में सफल उपचार, परिजनों ने जताया आभार


मुंगेली । जिला चिकित्सालय मुंगेली में चिकित्सकों की टीम ने 4 वर्षीय बच्चे के कान से सफलतापूर्वक अरहर का दाना निकालकर एक सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार, प्रत्यांश डाहिरे नामक बालक के दाहिने कान में अरहर का दाना फंस गया था, जिससे वह पिछले तीन दिनों से परेशान था।

प्रारंभ में बच्चे का उपचार जिला चिकित्सालय कवर्धा में किया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा काफी प्रयास के बावजूद दाना नहीं निकाला जा सका। इसके बाद बच्चे को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मुंगेली रेफर किया गया।

मुंगेली में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एम.के. राय एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार बेलदार की देखरेख में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन थियेटर की टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक बच्चे के कान से अरहर का दाना निकाल लिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, समय पर उपचार नहीं मिलने पर यह समस्या गंभीर हो सकती थी, लेकिन टीम के समन्वित प्रयास से बच्चा अब पूरी तरह सुरक्षित है।

मरीज के परिजनों ने सफल उपचार के लिए डॉक्टरों एवं अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की सराहना की है। यह सफलता जिला चिकित्सालय मुंगेली के चिकित्सकीय कौशल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed