October 20, 2026

एबीवीपी मुंगेली के जिला संयोजक बने चित्रगुप्त अनंत – प्रदेश कार्यकारिणी में हुई घोषणा

0
IMG-20260228-WA0158.jpg



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में चित्रगुप्त अनंत जी को एबीवीपी मुंगेली के जिला संयोजक के रूप में घोषित किया गया। इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया।

चित्रगुप्त अनंत जी संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व में रायपुर भाग संयोजक, प्रांत कार्यालय मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश छात्रावास प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में एबीवीपी मुंगेली छात्रहित, शिक्षा सुधार एवं संगठन विस्तार के क्षेत्र में और अधिक मजबूती से कार्य करेगी।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed