October 20, 2026

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार

0
IMG-20260107-WA1120.jpg

बिलासपुर/रतनपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए थाना रतनपुर पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह भापुसे के निर्देश पर जिलेभर में अपराधों पर नियंत्रण और नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी।

दिनांक 06 जनवरी 2026 को थाना रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांधीनगर रतनपुर निवासी शंकर कहार अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।

पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर रेड कार्रवाई की, जहां तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
शंकर कहार, पिता कृष्णा कहार, उम्र 35 वर्ष, निवासी गांधीनगर रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में की गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed