October 19, 2026

अवैध शराब पर थाना पचपेड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 66 लीटर महुआ शराब जब्त

0
IMG-20260107-WA1048.jpg

बिलासपुर/पचपेड़ी। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 66 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में दिनांक 07 जनवरी 2026 को थाना पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहर्सी में सुखीराम केंवट एवं राजेश सिंह ठाकुर द्वारा अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब बिक्री के लिए संग्रहित की गई है।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी सुखीराम केंवट के कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी राजेश सिंह ठाकुर के पास से 82 नग पन्नियों में पैक की गई, प्रत्येक 500 एमएल की कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद जब्त शराब को विधिवत पुलिस कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में

  1. सुखीराम केंवट, पिता छेदराम केंवट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लोहर्सी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
  2. राजेश सिंह ठाकुर, पिता स्व. बेनी सिंह ठाकुर, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम लोहर्सी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड प्राप्त कर उन्हें जेल दाखिल किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed