रायपुर पुलिस ब्रेकिंग:–*गांजा के साथ महिला आरोपी प्रिया मरकाम गिरफ्तार*
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘* के तहत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 04.01.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत श्री मेडिसाईन हॉस्पिटल के पीछे 01 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर महिला आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के महिला की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रिया मरकाम निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा महिला आरोपी प्रिया मरकाम को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 01 किलो 125 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 56,250/- रूपये जप्त* कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
*गिरफ्तार महिला आरोपी- प्रिया मरकाम पति श्याम मरकाम उम्र 40 साल निवासी पचपेड़ीनाका गुरुमुखसिंह नगर कोड़ो बोड़ो बस्ती थाना न्यू राजेंद्र नगर जिला रायपुर।*

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
