रायपुर पुलिस ब्रेकिंग:_फार्म हाउस में जुआ खेलते एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ब्रेकिंग:_फार्म हाउस में जुआ खेलते एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा ड्रोन से जुआ की पुष्टि कर की गई रेड कार्यवाही*
दिनांक 28.12.25
जुआ व पार्टी को दृष्टिगत रखते हुये आउटर के फार्म हाउस में लगातार रखीं जा रहीं है सतत् निगरानी।*
थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित हंसी खुशी फार्म हाउस में जुआ खेलते 16 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार।*
फार्महाउस के मालिक के विरूद्ध भी की जा रही है कार्यवाही।*
जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 2,12,600/-रूपये, 02 नग चारपहिया वाहन, 08 नग दोपहिया वाहन, 17 नग मोबाईल फोन तथा ताशपत्ती किया गया है जप्त।*
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 31,00,000/- रूपये।*
जुआरियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*
विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 28.12.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित कुछ फार्म हाउस में अवैध गतिविधिया होने के साथ ही जुआ का फड़ लगाया गया है, जिसकी पुष्टि ड्रोन के माध्यम से करने पर पाया गया कि हसी खुशी फार्म हाउस में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 16 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से नगदी रकम 2,12,600/-रूपये, घटना में प्रयुक्त 02 नग चारपहिया वाहन, 08 नग दोपहिया वाहन, 17 नग मोबाईल फोन तथा ताशपत्ती जुमला कीमती लगभग 31,00,000/- रूपये जप्त* कर जुआरियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी-*
*(1) सुरेश साहू पिता खेमराम साहू उम्र 33 साल साकिन न्यू पूरेना गुरु तेज बहादुर नगर मकान न. B5 महावीर नगर थाना राजेंद्र नगर*
*(2) नागेंद्र कुमार वर्मा पिता नकुल राम वर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड 7 ग्राम पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग*
*(3) गोविंद कुमार पिता चंद्र कुमार उमर 32 वर्ष दुर्गा चौक अमलीडीह थाना न्यू राजेंद्र नगर*
*(4) इशू देव वर्मा पिता आत्माराम वर्मा उम्र 29साल साकिन BSUP कालोनी के सामने दक्षिण मुखी गणेश मन्दिर के पास मठपुरना थाना मुजगहन रायपुर*
*(5) देवेंद्र यादव पिता नेतराम राम उम्र 28 वर्ष निवासी आजाद चौक पाटन थाना पाटन दुर्ग*
*(6) प्रेमशंकर धीवर पिता हिरदे लाल धीवर उम्र 45 वर्ष साकिन अमलीडीह बस्ती दुर्गा चौक न्यू राजेंद्र नगर*
*(7) नारायण ढीमर पिता बुधराम दीवार उमर 55 वर्ष ग्राम डटरंगा थाना सेजबहार जिला रायपुर*
*(8) कैलाश चतुर्वेदी पिता कृष्ण चतुर्वेदी उम्र 35 वर्ष निवासी उतई दुर्ग*
*(9) कृष्णा गेंदरे पिता स्व. भगतु गेंन्द्रे उम्र 56 साल साकिन ग्राम डोमा पोस्ट सेजबाहर थाना मुजगहन रायपुर*
*(10) राजेंद्र कुमार साहू पिता चंद्र कुमार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी पानी टंकी अमलीडीह थाना अमलीडीह रायपुर*
*(11) सुरेंद्र कुमार पिता नरेश कुमार उमर 36 ग्राम तारा थाना पाटन जिला दुर्ग*
*(12) डोमन निषाद पिता परदेशी राम निषाद उम्र 33 वर्ष साकिन बजाज कालोनी सेक्टर 2 न्यू राजेंद्र नगर थाना न्यू राजेंद्र नगर*
*(13) नेतराम साहू पिता भारत लाल साहू उम्र 43 वर्ष निवासी दतरेंगा थाना मुजगहन रायपुर*
*(14) सौरभ राजपूत पिता शंकर सिंह राजपूत उमर 35 वर्ष पानी टंकी के पीछे भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती*
*(15) गुरुप्रीत सिंग पिता स्वर्ण सिंग उम्र 28 साल पता डूमरतराई रायपुर थाना टिकरापारा*
*(16) सूरज साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 24 साल साकिन सेक्टर 04 A94 कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर*




The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
