ग्राम बरेला मे जमीन विवाद को लेकर आपराधिक षड़यंत्र कर अपहरण कर ले जाकर मारपीट कर हत्या करने वाले 05 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे थाना जरहागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरेला में हुये हत्या के 05 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 194/25 धारा 140(1), 103(2), 61(2)(ए), 238 (1), 3(5) बीएनएस के तहत आरोपियों के विरूद्ध किया गया कार्यवाही।
मुंगेली/जरहागांव:-* ग्राम बरेला पंजाब नेशनल बैंक परिसर मे घटना दिनांक 26.12.2025 को दोपहर करीबन 2.30- 3.00 बजे मृतक राजकुमार धुरी पिता बेनीराम धुरी उम्र 21 वर्ष निवासी बरेला थाना जरहागांव को पुरानी रंजिश जमीन विवाद की बात को लेकर आरोपीगण छोटू साहू, रवि, चिन्टू साहू, पिन्टू साहू, कान्हा पटेल, बफरीन ऊर्फ समीर व उनके अन्य साथियों के द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र कर हत्या करने की नियत से अपहरण कर कही अन्यत्र ले जाकर मृतक के साथ मारपीट कर आयी चोंट के कारण मृत्यु होना पाये जाने से बिना नंबर मर्ग थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के जीरो मर्ग पर से थाना जरहागांव मे मर्ग क्रमांक 56/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत कायम कर जांच पर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 140(1), 103(2), 61(1)(ठ) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण के गंभीरता को देखते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में जरहागांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण मे मृतक के परिजन एवं मौके के गवाहो का कथन लिया गया जिस पर आरोपी संतोष साहू का मृतक के पिता बेनीराम धुरी के साथ जमीन ब्रिकी नही करने के नाम से आये दिन विवाद एवं घटना के 02 दिवस पुर्व भी मृतक के पिता बेनीराम धुरी को आरोपियों द्वारा जमीन को हमारे पास नही बेच रहे हो कहकर जान से मारने की धमकी देने तथा दिनांक 26.12.2025 को मृतक बिलासपुर से काम कर अपने ग्राम बरेला मे पंजाब नेशनल बैंक मे बैंक के काम से आया था उसी दौरान आरोपीगण के द्वारा बैंक से मृतक को अपहरण कर कार क्रमांक एचपी 38 एफ 2528 मे ले जाकर राजकुमार धुरी (मृतक) के साथ मारपीट कर पुनः उसी कार से लाकर मृतक के घर के पास फेंक कर चले जाना पाया गया परिजनों के द्वारा मृतक को कार से छोड़ते देखने पर चोट निशान होने से तखतपुर सीएचसी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत होना बताया गया व दौरान विवेचना घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया।
प्रकरण के फरार आरोपियोे का लगातार पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर सुचना एवं तकनीकी सहायता से आरोपी 1.संतोष कुमार साहू पिता लतेलराम साहू उम्र 56 वर्ष ग्राम बरेला थाना जरहागांव 2. पोमेश पिता जितेन्द्र साहू उम्र 27 वर्ष निवासी हथनीपारा भाठापारा बलौदाबाजार 3.सोनु राम साहू पिता कोदुराम साहू उम्र 45 वर्ष ग्राम घोघरा नवागढ़ जिला बेमेतरा हाल मुकाम मुंगेली 4. उत्तम साहू पिता प्रकाश उम्र 28 वर्ष निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाठापारा जिला बलौदाबाजार 5. समीर कोशले पिता रमेश उम्र 19 वर्ष निवासी बरेला थाना जरहागांव को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा एक राय होकर आपराधिक षड़यंत्र कर हत्या करने की नियत से ग्राम बरेला पंजाब नेशनल बैंक से अपहरण कर ले जाकर मारपीट कर हत्या करना अपराध कारित करना स्वीकार करने एवं अपराध करने के बाद भगाने एवं साधन उपलब्ध कराने तथा साक्ष्य छिपाने पाये जाने से प्रकरण मे धारा 238(1) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त कार, 01 नग मोटर सायकल, 01 नग स्कुटी से जप्त कर आरोपियों को दिनांक 28.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियो की पतासाजी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा थाना प्रभारी जरहागांव, उपनिरी. सुशील बंछोर सायबर सेल प्रभारी,सउनि लखीराम नेताम, प्र.आर.महेश राज, नोखे कुर्रे, लोकेश राजपूत, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे आरक्षक अजय शिवहरे, उमेश सोनवानी, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, महेन्द्र सिंह, हेमसिह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, रवि मिंज, राकेश बंजारे, राम कश्यप की भूमिका सराहनीय रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
