October 19, 2026

रायपुर पुलिस ब्रेकिंग :–एमडीएमए, पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी राहुल ठाकुर गिरफ्तार

0
रायपुर पुलिस ब्रेकिंग :–एमडीएमए, पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी राहुल ठाकुर गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ब्रेकिंग :–एमडीएमए, पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी राहुल ठाकुर गिरफ्तार


थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बूढ़ा तालाब पास आरोपी को पकड़ा गया एमडीएमए, पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ।*

दिनांक 16.12.2025

आरोपी के कब्जे से एमडीएमए, पिस्टल, जिंदा कारतूस, नगदी रकम, स्कार्पियो वाहन एवं आई फोन किया गया है जप्त।*

आरोपी पूर्व में भी हत्या के प्रयास एवं मारपीट के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।

आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/25 धारा 21ए नारकोटिक एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

दिनांक 16.12.2025 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बूढ़ा तालाब पास चारपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राहुल ठाकुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में एमडीएमए, पिस्टल एवं जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया। राहुल ठाकुर से उक्त संबंध में पूछताछ करने पर वह पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राहुल ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *एमडीएमए, 01 नग पिस्टल, 04 नग जिंदा कारतूस तथा प्रकरण से संबंधित स्कार्पियो वाहन, नगदी रकम एवं 01 आई फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/25 धारा 21ए नारकोटिक एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट* का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी राहुल ठाकुर वर्ष 2015 में थाना पुरानी बस्ती से हत्या के प्रयास एवं वर्ष 2019 में थाना कोतवाली से मारपीट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

*गिरफ्तार आरोपी – राहुल ठाकुर पिता योेगेन्द्र ठाकुर उम्र 29 साल निवासी खोखोपारा पंकज गार्डन के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed