लक्ष्मी कांत जड़ेजा को गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व में गुरु खुशवंत साहेब ने किया सम्मानित
लक्ष्मी कांत जड़ेजा को गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व में गुरु खुशवंत साहेब ने किया सम्मानित
1 दिसंबर 2025 को गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व सतनाम शोभायात्रा मुंगेली में सतनाम सेना एवं समस्त सतनामी समाज के द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई बहुत ही शांति पूर्ण एवम् बहुत ही सादगी से सतनाम शोभायात्रा निकाली गई पूरे छत्तीसगढ़ के राजमहंत जिला महंत एवं समस्त सतनामी समाज एवं सभी वर्गों ने इस सतनाम शोभायात्रा में शामिल हुआ एवं जगह जगह सतनाम शोभायात्रा एवं धर्म गुरु राजा गुरु बाल दास साहेब एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन युवराज गुरु सतधारी गुरु सोमेश साहेब युवराज गुरु सौरभ साहेब का जगह जगह सभी वर्गों ने स्वागत किया लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ की पंथी पार्टी भी इस शोभा यात्रा में पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति कर शोभायात्रा में शामिल एवं मुंगेली नगर वासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया हर जगह भटगांव पंथी पार्टी को सराहना हुई साथ में मुड़िया पंथी पार्टी एवं हथनीकला पंथी पार्टी ने भी शोभायात्रा में पंथी नृत्य की प्रस्तुति की भटगांव पंथी पार्टी के द्वारा चौक चौक में पिरामिड बना कर सतनाम शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का दिल जीत लिया खूब तालिया बटोरी धर्म गुरु राजा गुरु बाल दास साहेब एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव को पंथी नृत्य के माध्यम से एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों हेतु मोमेंटो से सम्मानित किया लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ दस से अधिक राज्यों में पंथी नृत्य कार्यक्रम कर चुके है चार बार राज्य स्तरीय पंथी नृत्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं लगभग 300 से अधिक स्थानीय सामाजिक पुरस्कार सम्मान प्राप्त चुके हैं एवं लगातार 9 वर्षों से मुंगेली जिले में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करते हुए मुंगेली जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
