October 19, 2026

ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में मोदी सरकार और ईडी का पुतला दहन

0
ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में मोदी सरकार और ईडी का पुतला दहन

ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में मोदी सरकार और ईडी का पुतला दहन



मुंगेली/नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा लोकसभा सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने के विरोध में आज मुंगेली में कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में नगर के पड़ाव चौक में ईडी एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से “बदले की राजनीति” कर रही है,जो एक लोकतांत्रिक देश में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश भर में जनता से संवाद कर रहे हैं और उन्हें जागरूक कर रहे हैं जिसके कारण उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इसी लोकप्रियता से घबराकर केंद्र सरकार कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह तानाशाही रवैया पूरे देश में आक्रोश पैदा कर रहा है और आने वाले समय में जनता इसका कड़ा जवाब देगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और केंद्र की नीतियों को लेकर गुस्सा जताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ,हालांकि पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क बना रहा।
इस दौरान कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,जिला महामंत्री संजय यादव,शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छेदईया,पार्षद सुरज यादव,मकबूल खान,दीपक गुप्ता,अशोक चंद्राकर,वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव,इंद्रजीत कुर्रे,जीतू श्रीवास्तव,असद खोखर,आरिफ खोखर,नौशाद खान,प्रभु मल्लाह,रवि कोशले,देवेंद्र वैष्णव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत,साहिल हुसैन,रौनी गेंदले,अमरजीत राजपूत,अशोक जायसवाल,मायारानी सिंह,मंजू शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed