October 19, 2026

बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव करवाने कलेक्टर ने सहायक पंजीयक ज्ञान साहू को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया

0
rajasthan-news-live-updates-in-hindi-11-march-2022.jpg

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सहायक पंजीयक फर्म एवं सोसायटी श्री ज्ञान साहू को बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है । गुरुवार को कलेक्टर द्वारा जारीआदेश में कहा गया है कि दिनांक 18-11-2025 द्वारा संस्था बिलासपुर प्रेस क्लब बिलासपुर, छ०ग० के समिति का निर्वाचन दिनांक 19-9-2025 को छ०ग० सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1973 (संशोधित-1998) की धारा-33 (ग) का उपयोग करते हुए निर्वाचित कार्यकारिणी को अमान्य करते हुए कलेक्टर जिला बिलासपुर के द्वारा नामित प्रशासनिक / राजस्व अधिकारी को समिति बिलासपुर प्रेस क्लब बिलासपुर में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं संस्था के कार्यकारिणी निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में संस्था की पारदर्शी निर्वाचन की कार्यवाही संपादित कराये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

उपरोक्त आदेश अनुसार समिति बिलासपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर, छ०ग० के निर्वाचन अधिकारी हेतु सहायक पंजीयक, फर्म एवं संस्थायें, बिलासपुर, छ०ग० को नामित किया जाता है।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed