पहल” अभियान: मुंगेली पुलिस द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुरक्षा हेतु व्यापक दिशा-निर्देश जारी
मुंगेली। आगामी धान खरीदी सीज़न में किसानों को वित्तीय धोखाधड़ी, उठाईगिरी (झपटमारी), और चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से, मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने अभियान “पहल” के तहत विशेष सुरक्षा और जागरूकता हेतु दिशा निर्देश जारी किये है।
*🚨 सुरक्षा व्यवस्था एवं जागरूकता पहल*
धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपादित करने हेतु जिले के मुंगेली में 41, लोरमी में 33, और पथरिया में 31, कुल 105 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। मुंगेली पुलिस द्वारा इन सभी केंद्रों पर
किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं:
*1. 11-सूत्रीय सुरक्षा सुझाव:* किसानों को ठगी, उठाईगिरी और धोखाधड़ी से बचने हेतु जागरूक करने के लिए 11 बिन्दुओं पर आधारित सुझावों वाले बैनर और पोस्टर तैयार किए गए हैं। ये बैनर जिले के सभी 105 धान उपार्जन केंद्रों पर लगाए जा रहे हैं।
*2. बैंकों पर सघन निगरानी:* धान खरीदी के बाद किसान सहकारी बैंकों (को-ऑपरेटिव बैंक) – मुंगेली, जरहागांव, सेतगंगा, कंतेली, पंडरभठ्ठा, पथरिया, सरगांव, लोरमी, बोड़तरा, डिंडौरी – से राशि का आहरण करेंगे। इन संवेदनशील स्थानों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए, सभी सहकारी बैंकों और धान उपार्जन केंद्रों पर अतिरिक्त क्लोज-सर्किट टेलीविजन (CCTV) कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
*✍️ पुलिस अधीक्षक की किसानों से अपील*
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए अभियान *”पहल”* के तहत दिए गए सुझावों को अमल में लाएं और सतर्क रहें।
• *अज्ञात की सहायता न लें:* बैंक या एटीएम में पैसा निकालते समय किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपना कार्ड, पिन, या अन्य गोपनीय जानकारी न सौंपें, भले ही वह मदद का दिखावा करे।
• *गोपनीयता बनाए रखें:* बैंक संबंधी जानकारी, जैसे ओटीपी (OTP), पासवर्ड, या अकाउंट डिटेल्स, किसी भी फ़ोन कॉल, मैसेज या ईमेल पर साझा न करें। मुंगेली पुलिस या कोई बैंक अधिकारी ऐसी जानकारी कभी नहीं मांगता है।
• *संदिग्ध होने पर सूचित करें:* यदि आपको धान उपार्जन केंद्र या बैंक के आस-पास कोई भी व्यक्ति या गतिविधि संदिग्ध लगे, या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने की आशंका हो, तो त्वरित रूप से पुलिस को सूचित करें।
*किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अप्रिय घटना की सूचना के लिए तत्काल संपर्क करें*
*• पुलिस कंट्रोल रूम, मुंगेली:9479193044*
*• साइबरसेल, मुंगेली:9479193755,9479193756*

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
