October 19, 2026

मुंगेली पुलिस का ‘‘ऑपरेशन बाज’’ : सटोरिया संजय उर्फ संजू साहू गिरफ्तार, ₹75,700 की जप्ती

0
IMG-20251114-WA0725.jpg



मुंगेली । मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत सट्टा गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना चिल्फी पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ संजू साहू, निवासी पथर्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आम लोगों को रूपये–पैसे का लालच देकर कागज और मोबाइल में सट्टा पट्टी लिख रहा था। मुखबिर की सूचना पर ग्राम रैतरा में दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

जप्त सामग्री गवाहों के समक्ष आरोपी से निम्न सामग्री जप्त की गई— नगद राशि – ₹60,700 सट्टा पट्टी से संबंधित कागज WhatsApp के माध्यम से उपयोग किए जा रहे 02 मोबाइल (Oppo व Realme) – कीमत लगभग ₹15,000
01 डॉट पेन
कुल जप्ती राशि – ₹75,700

थाना चिल्फी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 174/25, धारा 6, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर दिनांक 13.11.2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

‘‘ऑपरेशन बाज’’ की अब तक की उपलब्धियाँ मुंगेली जिले में जनवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत— 38 प्रकरण दर्ज,38 सटोरिये गिरफ्तार कुल ₹1,51,210 नगद, सट्टा पट्टी व मोबाइल जब्त पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि जिले में सट्टा गतिविधियाँ पूरी तरह प्रतिबंधित रहें और सटोरियों व खाइवालों पर निरंतर कड़ी कार्रवाई की जाए।

टीम की भूमिका इस कार्रवाई में निरीक्षक रघुवीर चन्द्रा (थाना प्रभारी चिल्फी) साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर सउनि लव सिंह ध्रुव प्र.आर. नरेश यादव, सिद्धेश्वर बंजारे आरक्षक भेषज पाण्डेकर, गिरीराज, राकेश बंजारे, रवि मिंज, विजय साहू
का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed