महिलाओं की केवाईसी तो बहाना है, महतारी वंदन योजना से असल में नाम काटना है
रायपुर । महतारी वंदन योजना में 21 महीने बाद केवाईसी करने की अनिवार्यता पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अब महतारी वंदन योजना की किश्त की राशि सभी महिलाओं को देना नही चाहती है।योजना में हर माह 606 करोड़ रुपए देना पड़ रहा है इससे सरकार की वित्ति स्थिति खराब हो गई है। अब योजना कि राशि मे कटोती करने योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए नियम शर्ते लागू की जा रही है ताकि हितग्रहियों का नाम काटा जा सके।अब सवाल ये उठता है कि अचानक 21 महीना बाद महतारी वंदन योजना से जुड़ी 69 लाख 26 हजार महिलाओं की केवाईसी की आवश्यकता क्यों पड़ रही है?जब योजना शुरू हुई तो पहली किश्त लगभग 69 लाख 26 हजार महिलाओं को दिया गया 21 वी किश्त करीब 64 लाख 94 हजार 768 महिलाओं को मिला।यानी पिछले महीना 5 लाख महिलाओं को महतारी वंदन का किश्त नहीं दिया गया?वादा तो योजना में सभी महतारियो को 1 हजार महीना देने का था।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी से लेकर प्रदेश की अंतिम महतारी तक को?फिर अब नियम शर्त क्यों? वैसे भी इस योजना की शुरूवात से ही 40 प्रतिशत महतारी बाहर है?जिसे योजना से जोड़ने निकाय चुनाव में भाजपा ने वादा किया था।जिसका इंतजार महिलाएं कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा बड़े-बड़े वादे करती है और महिलाओं से लेकर हर वर्ग को आकर्षित करती है और सत्ता मिलने के बाद उनके साथ धोखा करती है महतारी वंदन योजना में प्रदेश की सभी महिलाओं को लाभ नहीं मिलना भाजपा की धोखा है और अब षडयंत्र पूर्वक योजना से जुड़ी महिलाओं को बाहर किया जा रहा है क्योंकि सरकार इस योजना में पैसा देने में असमर्थ साबित हो रही है और डबल इंजन की सरकार में जो आर्थिक मदद का वादा था वह भी जुमला साबित हुआ है महतारी वंदन योजना से 1000 रू.महीना देकर बिजली बिल से 3000 रू. महिलाओं के घर से वसूला जा रहा है इससे महिलाओं परेशान भी है सरकार का यह दोहरा चरित्र है और आम जनता को सिर्फ लूटना उनकी नियत है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
