October 20, 2026

मुंगेली एसपी की क्राइम मीटिंग: लंबित मामलों का 15 दिन में निराकरण, नशा, जुआ-सट्टा व साइबर फ्रॉड पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

0
Screenshot_20251110_165013.jpg



मुंगेली । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 10 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संवाद कक्ष में जिले के थानों और चौकियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लंबित अपराध, शिकायतें, मर्ग, महिला एवं गुम बालिकाओं से संबंधित मामलों सहित साइबर फ्रॉड के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों — हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, झपटमारी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की विवेचना में किसी भी स्तर पर देरी न हो। थानों में प्राप्त शिकायतों को 7 दिवस में एवं पूर्व लंबित शिकायतों को 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत करने कहा गया। साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in पर दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


ऑपरेशन मुस्कान पर विशेष जोर

गुम हुए नाबालिग बच्चों (बालक/बालिका) की शीघ्र बरामदगी कर परिजनों को सकुशल सौंपने तथा ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया गया।


जिले में बीट प्रणाली और सामुदायिक पुलिसिंग लागू

बैठक में बताया गया कि जिले में बीट प्रणाली के तहत प्रत्येक 4 ग्रामों पर 1 पुलिसकर्मी की नियुक्ति की गई है। यह आरक्षक ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाकर:

  • अपराध नियंत्रण
  • नशा उन्मूलन जागरूकता
  • सायबर अपराध रोकथाम
  • यातायात नियमों की जानकारी

के संबंध में लोगों को जागरूक करेगा।
थाना प्रभारी स्कूल-कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।


नशा, जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जिले में अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा, गांजा व अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध ऑपरेशन बॉज के तहत निरंतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि इस दिशा में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


नवीन आपराधिक कानून में मुंगेली जिले का प्रदर्शन सराहनीय

जिले में नवीन आपराधिक कानून लागू होने के बाद:

  • 60 दिनों में 77.58 प्रतिशत
  • 90 दिनों में 82.14 प्रतिशत

अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। इस उपलब्धि पर पुलिस टीम को बधाई दी गई এবং बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए।


बैठक में उपस्थित अधिकारी —
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल/यातायात) संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल तथा सभी थाना/चौकी प्रभारी।


आखिर में पुलिस अधीक्षक ने कहा —
“कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च दायित्व है। इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed