मनियारी सबमर्सिबल पुल पर 11 से 18 नवंबर तक यातायात बंद
मुंगेली। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130-ए पर स्थित मनियारी सबमर्सिबल पुल की मरम्मत एवं सड़क सुरक्षा कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
उल्लेखनीय है कि किमी 73.662 से 74.734 तक सरफेस ट्रीटमेंट और रोड सेफ्टी से जुड़े कार्यों के साथ पुल की क्षतिग्रस्त सतह पर डी.बी.एम. और बी.सी. लेयर डालने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुल की रेलिंग पाइप एवं पहुँच मार्ग की मरम्मत भी की जानी है।
मरम्मत कार्य को अनुबंध अनुसार निर्धारित समय पर पूर्ण करने के लिए यह अस्थायी यातायात रोक आवश्यक बताई गई है।
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
यातायात को प्रतिबंधित किए जाने के दौरान वाहन बरेला से मोद्रे बायपास होते हुए जरेली, तखतपुर होते हुए बिलासपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
