October 19, 2026

जिला कांग्रेस की बैठक में बबाल : नरेश पाटले पर धक्का-मुक्की के आरोप, जिलाध्यक्ष के रवैये से भी असंतोष

0
image_search_1762442831213.jpg


मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में गुरुवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की घटना सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) विशेष गहन पुनरीक्षण एवं धान खरीदी निगरानी समिति गठन को लेकर बुलाई गई इस बैठक में जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ और विभिन्न ब्लॉकों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा चर्चा में लगातार हस्तक्षेप और अन्य नेताओं को पर्याप्त समय न दिए जाने पर कई सदस्यों ने नाराज़गी जताई। इसी बीच लोरमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश पाटले और एक वरिष्ठ नेता के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति झूमाझटकी और गाली-गलौच तक पहुंच गई। कुछ समय के लिए कांग्रेस भवन में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया, जिसे बीच-बचाव कर शांत कराया गया।

गौरतलब है कि नरेश पाटले का नाम पहले भी कई बार अनुशासनहीनता, हावी रवैये और विवादों में सामने आ चुका है। आज की घटना ने संगठन की आंतरिक एकजुटता और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि ऐसी घटनाएँ पार्टी छवि के लिए नुकसानदेह हैं, विशेषकर तब जब आम जनता के बीच संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, इस घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजी जा चुकी है और शीर्ष नेतृत्व इसे गंभीरता से ले रहा है। अब देखना होगा कि अनुशासन भंग के इस मामले में पार्टी आलाकमान क्या कदम उठाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed