रजत जयंती वर्ष: राज्योत्सव के दूसरे दिन रेखा देवार ने लोक संस्कृति की बिखेरी छटा
मुंगेली । छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन चल रहा है। दूसरे दिन लोक संस्कृति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध लोक गायिका रेखा देवार ने अपनी सुरीली आवाज़ में छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी, कि पूरा माहौल संगीतमय हो उठा। रेखा देवार की गीतों ने आमजनों में उत्साह का संचार किया। राज्योत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा भी छत्तीसगढ़ी गीतों पर शानदार मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। उन्होंने
*कलेक्टर ने 12 शिक्षकों को शिक्षादूत व ज्ञानदीप पुरस्कार से किया सम्मानित*
राज्योत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर ने 12 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2025 के तहत शिक्षादूत व ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने प्राथमिक शाला कुरानकापा के प्रधानपाठक गौकरण कश्यप, प्राथमिक शाला नवागॉव घुठेरा के सहायक शिक्षक लखनलाल कुर्रे, प्राथमिक शाला सिल्ली के सहायक शिक्षक देवप्रसाद पात्रे, प्राथमिक शाला बघनीभांवर के सहायक शिक्षक रामायण सिंह राजपूत, प्राथमिक शाला मोहडंडा के सहायक शिक्षक जीत बाबू मंगेश्कर, प्राथमिक शाला सेनगुड़ा के प्रधानपाठक अशोक टोंडे, प्राथमिक शाला गोईन्द्रा की सहायक शिक्षिका श्रीमती विनिता गेंदले, प्राथमिक शाला खपरी की सहायक शिक्षिका श्रीमती नारायणी कश्यप, प्राथमिक शाला बछेरा के सहायक शिक्षक लक्ष्मीकांत जड़ेजा, पूर्व माध्यमिक शाला पदमपुर के प्रधानपाठक राजेन्द्र कश्यप, पूर्व माध्यमिक शाला के औराबांधा के प्रधानपाठक रामनाथ लहरे और पूर्व माध्यमिक शाला लौदा के प्रधानपाठक बृजमोहन सोनवानी को शाल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
