October 19, 2026

रजत जयंती वर्ष: 02 से 04 नवंबर तक होगा तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन

0
IMG-20251031-WA1087.jpg



मुंगेली । राज्य शासन के निर्देशानुसार रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में 02 से 04 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विकास विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
      इस संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्टेडियम ग्राउण्ड पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, विभागीय स्टॉल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस, विद्युत व्यवस्था, बेरिकेटिंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ ही निर्धारित समय-सीमा में तैयारी पूरी करने निर्देशित किया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम  अजय शतरंज, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा एवं श्रीमती सारिता मित्तल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*पद्मश्री अनुज शर्मा, रेखा देवार व सुनील सोनी देंगे प्रस्तुति*

      तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 02 नवंबर को पद्मश्री अनुज शर्मा के कार्यक्रम के साथ समारोह की शुरूआत होगी। इसी तरह 03 नवंबर को श्रीमती रेखा देवार और 04 नवंबर को सुनील सोनी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed