मुंगेली में पीएम श्री विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम — सांसद तोखन साहू ने छात्राओं को किया प्रोत्साहित
मुंगेली । पीएम श्री बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मुंगेली में निःशुल्क ‘सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय तोखन साहू, सांसद (लोकसभा बिलासपुर) एवं केंद्रीय राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथि तोखन साहू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि यह शिक्षा के मार्ग को सशक्त बनाने का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएँ इस बात का प्रमाण हैं कि प्रत्येक विद्यार्थी तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि माननीय सांसद तोखन साहू जी ने अपने छात्र-जीवन की स्मृतियाँ साझा कीं, क्योंकि उन्होंने इसी विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययन किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुन्नू लाल मोहले, विधायक मुंगेली ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष, राजकमल सिंह परिहार (अध्यक्ष, जनपद पंचायत मुंगेली), उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पापद्मिनी मोहले, जयप्रकाश मिश्रा, रामशरण यादव (मंडल अध्यक्ष), सौरभ बाजपेयी (भाजपा शहर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली), प्रभाकर पांडे (सीईओ, जिला पंचायत) तथा एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एल. पी. डाहीरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे एवं एसएमडीसी अध्यक्ष गणेश बाजपेयी सहित शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।नकार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य आर.एस. क्षत्रिय एवं गनपत घृतलहरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य पी.सी. दिव्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिनेश घोषले, जितेंद्र दिवाकर, यशवंत दिवाकर, संजोग भट्ट, विकासनाथ जोगी, रवि आडील समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
