October 19, 2026

जिला जेल मुंगेली में किया गया निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

0
IMG-20251016-WA0454.jpg

मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली श्रीमति गिरिजा देवी मेरावी के निर्देशन में जिला जेल मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्रीमति जसविन्दर कौर अजमानी मलिक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमति कंचन लता आचला, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली, कुमारी नारायणी कच्छप, प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश, मुंगेली, कु. श्रेया तुलावी, द्वितीय अतिरिक्त न्यायाधीश, मुंगेली, तथा कु. अतनु प्रसाद, तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश, मुंगेली उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान स्वतंत्र तिवारी, अधिवक्ता एलएडीसीएस मुंगेली, द्वारा अभिरक्षाधीन बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। बंदियों से उनके प्रकरणों के संबंध में चर्चा कर यह सुनिश्चित किया गया कि जिन बंदियों के पास निजी अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें प्राधिकरण की ओर से एलएडीसीएस अधिवक्ता के माध्यम से विधिक सहायता प्रदान की जाए।

शिविर में सभी बंदियों को आगामी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल, किशन कश्यप, अधिवक्ता लीगल एड क्लिनिक मुंगेली, तथा पी.एल.व्ही. प्रकाश कुमार साहू एवं सुमीत साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed