October 19, 2026

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा भारी — सिविल लाइन पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

0
IMG-20251013-WA0960.jpg

बिलासपुर । सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट कर खुद को “विलेन” और “खतरनाक” बताने वाले युवक को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के पास से तलवार जब्त करते हुए उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



घटना का विवरण :

बिलासपुर पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे लोगों की निगरानी कर रही है जो हथियार, हिंसा या अपराध से जुड़ी पोस्ट डालकर समाज में भय या अशांति फैलाने का प्रयास करते हैं।

इसी क्रम में विशाल अंचल पिता संजय अंचल, उम्र 20 वर्ष, निवासी दलदली, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर, ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाथ में तलवार लिए एक फोटो पोस्ट की थी। फोटो के कैप्शन में “विलेन” और “खतरनाक” जैसे शब्द लिखे गए थे।

पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक तलवार जब्त की गई है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई :

थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर पुलिस सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति हथियार, हिंसा या भय उत्पन्न करने वाली पोस्ट करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed