October 19, 2026

अपराधियों को पकड़ने में मील का पत्थर साबित होगा सिटी सर्विलांस – अरुण साव

0
IMG-20251010-WA0848.jpg

रायपुर । उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने  बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा थाना में सीसीटीवी सिटी सर्विलांस का उद्घाटन किया। उन्होंने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ सीसीटीवी सिटी सर्विलांस कक्ष का अवलोकन भी किया।

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नये-नये तरीके से काम कर रही है। सिमगा में सीसीटीवी सर्विलांस शुरू होने से अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सिमगा नगर नेशनल हाईवे के किनारे बसा है जहां बड़े-बड़े कारखाने भी हैं। ऐसे में यहां अन्य प्रांतो से भी लोग आते हैं। कोई किसी घटना या अपराध को अंजाम देकर चला जाएगा तो उसका पता लगाना कठिन है। लेकिन अब पूरे शहर में 40 उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगने से यह आसान होगा। रात में भी ये कैमरे वाहनों का नंबर ट्रेस कर सकते हैं।

राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने कहा कि शहर की पैनी निगरानी अब तीसरी आँख से होगी। सीसीटीवी कैमरों से शहर के चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी होगी जिससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी और अपराध पर अंकुश लगेगा। कलेक्टर  दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। सिमगा जनपद पंचायत के अध्यक्ष  दौलत राम पाल और जनपद पंचायत सदस्य  चंद्रप्रकाश टोंड्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed