October 19, 2026

नाबालिग बालिका की इंस्टाग्राम फेक आई.डी.को मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कराया गया बंद

0
Screenshot_20251010-152728.WhatsApp.png

मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान ‘‘पहल’’ के तहत बालिका द्वारा प्रभावित होकर फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी को बंद कराया गया
दिनांक 10.10.2025 को नाबालिग बालिका ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में उपस्थित आकर बताया किया कि उनके नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम मे फेक आई.डी. बनाकर उपयोग कर रहा है जिससे बालिका बहुत परेशान है जिस पर मुंगेली पुलिस के द्वारा नाबालिग बालिका के साथ सायबर सेल मे जाकर उक्त फेंक आईडी को इंस्टाग्राम मे रिपोर्ट कर तत्काल बंद कराया गया। बालिका ने बतायी कि मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भा.पु.से. के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस द्वारा चलायी जा रही अभियान ‘‘पहल’’ से प्रभावित होकर साहस पूर्वक थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में आकर कोई अनजान व्यक्ति के द्वारा इंस्ट्राग्राम फेेंक आईडी बनाकर कोई सायबर फ्राड कर रहा है जिस पर सायबर सेल व मुंगेली पुलिस द्वारा संज्ञान मे लेते हुये इंस्ट्राग्राम को तत्काल बंद कराने पर बालिका एवं परिजनों के द्वारा मुंगेली पुलिस को आभार व्यक्त किया गया। मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल के द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान ‘‘पहल’’ के द्वारा लगातार स्कुल, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों, हाट बाजार मे जाकर सायबर फ्राड, यातायात नियमो एवं नशें के विपरीत प्रभाव को रोकने हेतू जागरूक करने कार्यक्रम किये जा रहे।

मुंगेली पुलिस के द्वारा अपील:- सभी अपना सोशल मीडिया एकाउन्ट जैसे:- इंस्ट्राग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप ट्विटर,स्नैपचैट, टेलीग्राम, आईडी को प्राइवेट तथा टु-स्टेप वेरीफिकेशन करके रखे व किसी भी अनजान लिंक या .apk file को डाउनलोड करने से बचे। सायबर फ्राड से सुरक्षित एवं जागरूक रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed